देश: भारी बारिश के बीच टनल में पानी भरने से फसे डेढ़ दर्जन मजदूर, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,नेटवर्क। देशभर में मानसून की भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच उतराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां भारी बारिश के बीच चमोली में एक टनल में अचानक पानी भर गया। टनल में काम कर रहे 18 मजदूर अंदर फंस गए। सात मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उधर, उत्तर प्रदेश के बनारस में घाटों की सीढिय़ों तक पानी पहुंच गया है।
हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढिय़ों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। लोगों को 2 से 3 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्नाव मे सड़क पर नाव चलानी पड़ी। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से बुधवार को 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ