Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नाकाबंदी के दौरान एक अज्ञात कार सवार ने अवैध डोडा पोस्त छुपाकर फरार हो गये

Bansal sadi
3 months ago
नाकाबंदी के दौरान एक अज्ञात कार सवार ने अवैध डोडा पोस्त छुपाकर फरार हो गये


नाकाबंदी के दौरान एक अज्ञात कार सवार ने अवैध डोडा पोस्त छुपाकर फरार हो गये
बीकानेर।  अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर जैतपुर के पास पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक अज्ञात कार सवार अवैध डोडा-पोस्त छुपाकर फरार हो गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर 1 किलो 800 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।महाजन पुलिस ने बताया जैतपुर चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्रसिंह बिश्नोई अपनी टीम के साथ जैतपुर के पास मेगा हाईवे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान अरजनसर से पल्लू की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।पुलिस नाकाबंदी देखकर कार सवार घबरा गया। उसने जामनगर एक्सप्रेसवे के पास अवैध मादक पदार्थ को एक खड्डे में छुपाया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसआई राजेंद्रसिंह बिश्नोई मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक खड्डे में नीले रंग का एक कट्टा मिला। जांच करने पर उसमें 1 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस फिलहाल फरार अज्ञात कार सवार की तलाश कर रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: