Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

निजी स्कूलों की मनमानी फिर आई सामने, नामी स्कूलों ने पाठ्यक्रम पूरे करने के नाम पर दिपावली के अवकाश में कटौती

Bansal
6 hours ago
निजी स्कूलों की मनमानी फिर आई सामने, नामी स्कूलों ने पाठ्यक्रम पूरे करने के नाम पर दिपावली के अवकाश में कटौती


आखिर स्कूलों में कार्य करने वाला स्टाफ दिपावली कैसे मनाये
निजी स्कूलों की मनमानी फिर आई सामने, नामी स्कूलों ने पाठ्यक्रम पूरे करने के नाम पर दिपावली के अवकाश में कटौती
बीकानेर। दीपावली अवकाश हो या गर्मियों का अवकाश हो निजी स्कूलें अपनी मनमानी शुरु कर देती है। इनकी शिकायतें लगातार शिक्षा विभाग को मिलती है लेकिन विभाग के द्वारा कार्यवाही नहीं करने से इनके हौसले बुलंद हो गये है। शिक्षा विभाग के शिविरा पंचाग में 4 नवम्बर से 15 नवम्बर तक मध्यावधि अवकाश घोषित किया है। लेकिन शहर के नामी स्कूलों ने अपने स्टाफ को बुलाने के बहाने 5 नवम्बर को शाला में पीटीएम रख लिया और साथ ही 11 नवम्बर को बच्चों सहित सभी स्टाफ को शाला में आने का मैसेज कर दिया है। इस तरह से निजी स्कूलें के संचालक लगातार स्टाफ के शोषण कर रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक निजी स्कूल में कार्य करने वाले अध्यापक ने बताया कि हमें स्कूले से साफ तौर पर कहा है कि अगर 5 नवम्बर को शाला नहीं आये तो आपकी दो दिन का अवकाश लगाकर पैमेट काटा जायेगा। इस तरह की मनमानी कर रहे है। वहीं 11 नवम्बर को शाला आना अनिवार्य है।
पाठ्यक्रम पूरा करने के नाम पर शाला स्टाफ व बच्चों के साथ शोषण
स्कूलों के संचालकों को कहना है कि पाठ्यक्रम पूरा करवाने है इसलिए 11 नवम्बर को शाला खुल रहे है अब पाठ्यक्रम पूरा करने की बात कर रहे है जबकि अद्र्धवार्षिक तो चुनाव के कारण आगे हुई। ये तो पहले ही टाईम टेबल आ गया था तो उस समय कैसे परीक्षा करवाते जब आपका पाठ्यक्रम पूरा नहीं है तो। निजी स्कूले हर बार ऐसा ही करते नजर आते है। शिक्षा विभाग को चाहिए कि अपनी एक टीम बनाकर ऐसी स्कूलों पर कडी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए जिससे की स्कूलें में कार्य करने वालों का शोषण नही हो। अभिभावकों का भी कहना है कि सरकारी स्कूलों में 4 से 15 नवम्बर तक अवकाश है जबकि बच्चों को 5 से 11 नवम्बर तक अवकाश किया है। 
इस संबंध में शिक्षा विभाग के डीईओ माध्यमिक डॉ. रामगोपाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि शिविरा पंचांग की पालना सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के लिए अनिवार्य है। किसी भी स्कूल को निर्धारित अवकाश अवधि में मनमाने तरीके से कटौती नहीं करनी चाहिए। यदि किसी अभिभावक की ओर से इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित स्कूल को पाबंद किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: