निगम की कचरा एकत्रित करने वाले वाहन की चपेट में आने से बैककर्मी हुआ बुरी तरह घायल, पीबीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज
निगम की लापरवाही
निगम की कचरा एकत्रित करने वाले वाहन की चपेट में आने से बैककर्मी हुआ बुरी तरह घायल, पीबीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज
बीकानेर। आखिर जिस का डर था वहीं हुआ पिछले काफी समय से शहर में कचरा संग्रहण वाहन को चलाने वाले बड़ी लापरवाही से वाहन चला रहे है कई बार राहगिर इनके चपेट आते आते रहते है। बताये जा रहे है वाहन चालकों के पास ड्राईविंग लाईसेंस तक उपलब्ध नहीं है और निगम की लापरवाही से बेधडक़ चला रहे है। इसी क्रम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा घटित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के नथूसर गेट क्षेत्र में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी केशव दत्ता आचार्य हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीबीएम हॉस्पिटल में गंभीर रूप से घायल आचार्य का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गोकुल सर्कल से पुष्कर स्टेडियम की ओर जाने वाली सडक़ पर कचरा संग्रहण के दौरान निगम का वाहन केशव दत्ता आचार्य को अपनी चपेट में लेने के बाद कथित तौर पर कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
यह पहला मौका नहीं जब ऐसा हादसा हुआ हो, इससे पहले भी बीते एक महीने में निगम की गाडिय़ों से दुर्घटना हो चुकी है।
शहर की सफाई व्यवस्था के साथ नागरिकों की सुरक्षा भी नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारी तय करने और व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने की जरूरत है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ