Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मर्डर मिस्ट्री: प्रेमिका ने पहले की रोमांटिक पोस्ट, फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर को खाई में धकेला

rk
7 hours ago
मर्डर मिस्ट्री: प्रेमिका ने पहले की रोमांटिक पोस्ट, फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर को खाई में धकेला

मर्डर मिस्ट्री: प्रेमिका ने पहले की रोमांटिक पोस्ट, फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर को खाई में धकेला

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि 20 वर्षीय सिया  ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन  के साथ मिलकर मंगेतर 26 वर्षीय केतन  को लोहगढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार सिया और केतन की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी होने वाली थी। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो लगातार साझा किए जाते थे, जिससे उनका रिश्ता बेहद मजबूत दिखाई देता था। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली।


जांच में सामने आया कि सिया अपने प्रेमी चेतन  के साथ रिश्ते में थी और परिवार द्वारा तय की गई शादी से खुश नहीं थी। पुलिस के मुताबिक 18 जून को वह केतन को ट्रैकिंग के बहाने लोहगढ़ किले ले गई, जहां पहले से मौजूद चेतन के साथ मिलकर उसे खाई में धक्का दे दिया। घटना के बाद सिया ने पुलिस को बताया कि केतन का पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। शुरुआत में मामला दुर्घटना मानकर दर्ज किया गया था। पुलिस ने लोहगढ़ किले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक हुडी पहनकर सिया और केतन के पीछे-पीछे चलता दिखाई दिया। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था, ऐसे में हुडी पहनना संदिग्ध लगा।

बाद में सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया प्रोफाइल और कॉल रिकॉर्ड की मदद से युवक की पहचान चेतन  के रूप में हुई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच में सामने आया कि 1 जनवरी से 18 जून के बीच सिया और चेतन के बीच 2004 बार बातचीत हुई थी। दोनों ने करीब 238 घंटे फोन पर बात की थी। इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पूछताछ के दौरान चेतन ने स्वीकार किया कि दोनों शादी नहीं होने देना चाहते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सिया इससे पहले भी कई बार केतन को लोहगढ़ किले ले जाने की जिद कर चुकी थी। 14 जून को भी कथित रूप से उसे खाई में धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन केतन झाड़ियों का सहारा लेकर बच गया था। हैरानी की बात यह है कि हत्या के अगले दिन सिया ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि "केतन, तुम मेरे जन्मदिन पर मुझे अकेला छोड़ गए, वापस आ जाओ।" इसी पोस्ट ने बाद में लोगों का ध्यान खींचा और मामला चर्चा में आया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: