Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

Bansal
1 month ago
बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गौड़ू-बज्जू रोड की है। जहां पर एक सड़क हादसे में शिक्षक सुशील कुमार बैनीवाल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुशील कुमार को बज्जू सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार बैनीवाल अपनी मोटरसाइकिल से 15 पुली, गौड़ू माइनर स्थित अपनी ढाणी की ओर जा रहे थे।

उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। गौड़ू रोड पर कृषि फार्म के पास उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन सुशील कुमार को तुरंत बज्जू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: