Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

विधायक व्यास ने लिखा पत्र: नृसिंह महोत्सव के दौरान चाक-चौबंद रहें वयवस्थाएं

rk
2 weeks ago
विधायक व्यास ने लिखा पत्र: नृसिंह महोत्सव के दौरान चाक-चौबंद रहें वयवस्थाएं


विधायक व्यास ने लिखा पत्र: नृसिंह महोत्सव के दौरान चाक-चौबंद रहें वयवस्थाएं 
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर शहरी परकोटे के विभिन्न स्थानों पर 30 अप्रैल को होने वाले श्री नृसिंह महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम, पुलिस, पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। श्री व्यास ने बताया कि नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर लखेटिया चौक, लालाणी व्यासों का चौक, नत्थसर गेट के बाहर, डागा चौक, दुजारियों की गली और जस्सोलाई तलाई के पास सहित विभिन्न स्थानों पर नृसिंह महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान यहां मेला भरेगा तथा बड़ी संख्या में शहरवासी एकत्रित होंगे। इसके मद्देनजर उनहोंने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त, पेंचवर्क के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा पेयजल एवं सडक़ पर छिडक़ाव के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को कार्यवाही करने के लिए कहा है। श्री व्यास ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इन समारोहों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहती है। अत: सभी संबंधित विभाग जनहित को देखते हुए गंभीरता से कार्य करें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: