Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सोना-चांदी में जोरदार उछाल: सोना पांच हजार और चांदी नौ हजार महंगी, देखे आज के रेट

3 months ago
सोना-चांदी में जोरदार उछाल: सोना पांच हजार और चांदी नौ हजार महंगी, देखे आज के रेट

सोना-चांदी में जोरदार उछाल: सोना पांच हजार और चांदी नौ हजार महंगी, देखे आज के रेट  

खुलासा ऑनलाइन। देश में सोने और चांदी की कीमतों में 25 मार्च को बड़ा उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹5,000 महंगा होकर ₹1.45 लाख तक पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹9,000 बढ़कर ₹2.34 लाख हो गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं। इस साल की शुरुआत से ही सोना-चांदी लगातार तेजी दिखा रहे हैं। बीते साल के अंत में जहां सोना ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह बढ़कर ₹1.45 लाख हो चुका है, यानी अब तक करीब ₹11,000 की तेजी आ चुकी है। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी लगभग ₹3,000 का इजाफा दर्ज किया गया है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद फिलहाल सोना ‘करेक्शन फेज’ में है। शॉर्ट टर्म में थोड़ी कमजोरी देखने को मिल सकती है, लेकिन लंबी अवधि में तेजी का रुझान बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे एकमुश्त निवेश करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके निवेश करें। सोना खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, जिससे उसकी शुद्धता सुनिश्चित हो सके। हॉलमार्क एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो सोने की क्वालिटी को दर्शाता है। इसके अलावा खरीदारी से पहले अलग-अलग स्रोतों से सोने की कीमत की जांच जरूर करें, क्योंकि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग होते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: