Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

rk
3 months ago
बीकानेर: दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बीकानेर: दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव में रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक दुकान में लगी आग से आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

जानकारी के अनुसार यह दुकान हनुमान प्रजापत की है। आग लगने से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। घटना के बाद समाजसेवी रामनिवास सीगड़ ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और प्रशासन द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: