Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर:  ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान, देखे वीडियो

Bansal
1 month ago
बीकानेर:  ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान, देखे वीडियो

बीकानेर:  ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान, देखे वीडियो 

बीकानेर। नागौर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर में गुरुवार रात करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। हादसा नोखा में लीलेंड मोटर्स शोरूम के पास हुआ। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर खींवसर से क्ले मिट्टी भरकर होशियारपुर जा रहा था। लीलेंड मोटर्स के पास पहुंचते ही ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा किया और तुरंत नीचे उतर गया।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर बजरंग जोशी ने तत्काल नोखा अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायरमैन बजरंग चिताणा, संविदाकर्मी महावीर सिंह और नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रेलर का एक हिस्सा जल गया।

ट्रक मालिक जगतवार सिंह, निवासी बरनाला, पंजाब ने बताया कि ट्रेलर में खींवसर से क्ले मिट्टी भरकर होशियारपुर ले जाई जा रही थी। आग लगने के बाद आसपास मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने भी चालक की मदद की और उसे सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया।

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और दमकल टीम द्वारा आग पर काबू पाने के बाद यातायात को सुचारू करवाया गया।

सब इंस्पेक्टर तनसुखराम ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रेलर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: