Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, इंटरनेशनल मार्केट में दाम लुढ़के, जानें ताजा भाव

rk
3 months ago
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, इंटरनेशनल मार्केट में दाम लुढ़के, जानें ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, इंटरनेशनल मार्केट में दाम लुढ़के, जानें ताजा भाव

खुलासा। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,963 रुपए गिरकर करीब 1.56 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 13 मार्च को सोने का भाव करीब 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। एक किलो चांदी 7,695 रुपए घटकर करीब 2.53 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव करीब 2.60 लाख रुपए प्रति किलो था। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक बाजार की अनिश्चितता के कारण पिछले दो कारोबारी दिनों में सोना करीब 3,867 रुपए और चांदी करीब 15,508 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

ऑल टाइम हाई से 1.33 लाख रुपए गिरी चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2026 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 19,685 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 46 दिन में चांदी 1.33 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: