पत्नी-बच्चों के साथ पैदल देशनोक जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
पत्नी-बच्चों के साथ पैदल देशनोक जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में धोक लगाने के लिए पैदल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में श्यामलाल पुत्र नत्थूराम, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, भीनासर ने बताया कि उनका भाई 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में धोक लगाने के लिए पैदल रवाना हुआ था।
रास्ते में किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ