Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: चलती बस से नीचे गिरा युवक, हुई मौत, चालक पर लापरवाही का आरोप

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: चलती बस से नीचे गिरा युवक, हुई मौत, चालक पर लापरवाही का आरोप

बीकानेर: चलती बस से नीचे गिरा युवक, हुई मौत, चालक पर लापरवाही का आरोप    

बीकानेर। बीकानेर से नाथद्वारा जा रही एक निजी बस में दर्दनाक हादसा हो गया। बस में बने वॉशरूम की तरफ जा रहा 32 वर्षीय युवक खुले मुख्य गेट से सड़क पर गिर गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा जोधपुर कमिश्नरेट के करवड़ थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

अधिकारी परमेश्वरी के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पी. माधवानी (32), निवासी वल्लभ गार्डन, बीकानेर के रूप में हुई है। मृतक के पिता पुरुषोत्तम माधवानी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिता-पुत्र 12 अक्टूबर की रात मिलन ट्रैवल एजेंसी की बस संख्या AR 11 C 9200 से नाथद्वारा जाने के लिए रवाना हुए थे। बस रात करीब 9 बजे बीकानेर से निकली थी। यात्रा के दौरान कृष्णा दूसरी सीट पर सो रहा था। परिवादी के अनुसार, रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच बस जोधपुर में आईआईटी गेट नंबर-2 के पास पहुंची। इसी दौरान कृष्णा बस में बने वॉशरूम की तरफ जा रहा था। आरोप है कि बस का आगे का मुख्य गेट खुला हुआ था और बस की गति तेज होने के कारण युवक खुले गेट से सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पिता और बस में मौजूद अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शव को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर करवड़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: