बीमारी से परेशान व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदा लगाकर दी जान बीकानेर।
बीमारी से परेशान व्यक्ति ने उठाया आत्मघाती कदम, फंदा लगाकर दी जान
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में तबीयत खराब रहने से परेशान एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 21 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे नारायणराम ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पिता रूपाराम की तबीयत खराब चल रही थी। बीमारी को लेकर वह परेशान रहते थे। इसी परेशानी के चलते 21 सितंबर की शाम रूपाराम ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ