बड़ी खबर: बीकानेर में आपसी रंजिश के चलते चाकूबाजी में युवक की मौत, मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन
बड़ी खबर: बीकानेर में आपसी रंजिश के चलते चाकूबाजी में युवक की मौत, मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन
बीकानेर। शहर में आपसी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना देर रात हेड पोस्ट ऑफिस के पास हुई थी। चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल अकरम अली को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना के बाद परिजन और परिचित अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजन मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ