बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का प्रयास, 6 हजार रुपए और सोने की अंगूठी छीनी का आरोप
बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का प्रयास, 6 हजार रुपए और सोने की अंगूठी छीनी का आरोप
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट, जानलेवा हमला करने के प्रयास और लूट का मामला सामने आया है। परिवादी ने दो लोगों पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने तथा नकदी और सोने की अंगूठी छीनने का आरोप लगाया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, गौतम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चमार मोहल्ला, मुक्ताप्रसाद नगर र ने इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को शाम करीब 5 बजे से 5:30 बजे के बीच आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से जबरदस्ती 6 हजार रुपए नकद निकाल लिए तथा सोने की एक अंगूठी भी छीन ली।
मामले में सीमा राठौड़ पुत्री भैरूराम राठौड़ निवासी जीपी डाबला, जैसलमेर और विनोद कुमार उर्फ वीरेंद्र पुत्र भैरूराम राठौड़ को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मुक्ताप्रसाद नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सतीश कुमार कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ