Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

श्री नागणेची जी मंदिर की लिफ्ट खराबी बनी श्रद्धालुओ के लिए मुसीबत

Bansal
4 months ago
श्री नागणेची जी मंदिर की लिफ्ट खराबी बनी श्रद्धालुओ के लिए मुसीबत
श्री नागणेची जी मंदिर की लिफ्ट खराबी बनी श्रद्धालुओ के लिए मुसीबत
 
बीकानेर का प्रसिद्ध श्री नागणेची जी माता का मंदिर जो बीकानेर ओर ग्रामीण क्षेत्र की जनता की आस्था से जुड़ा हुआ है,यह कुछ वंशजों की कुल देवी भी है,इस कारण से यहां प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु सुबह शाम माता के दर्शन करने के लिए आते है, यह मंदिर ऊंचाई पर स्थित होने के कारण दर्शनार्थियों को यहां दोनों तरफ बनी सीढ़ियों से माता के दर्शन करने को जाना पड़ता है। उधर दिव्यांग व्यक्तियों,हार्ट पेजेंट ओर बुजुर्ग लोगों को माता के दर्शन तक जाने के लिए  सरकारी बजट से बनी लिफ्ट की सुविधा है। जिसकी देखरेख ओर मेंटीनेंस देवस्थान विभाग के अधिकार क्षेत्र में है।
लेकिन मेंटीनेंस नहीं होने के कारण श्री नागणेची जी माता मंदिर की लिफ्ट पिछले पंदह दिनों से खराब पड़ी है। जिससे नियमित आने वाले दिव्यांग,बुजुर्ग,घुटनों  के दर्द से पीड़ित ओर हार्ट पेशेंट श्रद्धालुओ के लिए माता के दर्शन करने मुश्किल हो गए हैं वे सीढ़ियों से निज मंदिर तक जाते है तो उनका सांस भर जाता है। अतः उन्हें बाहर से
 ही ध्वजा के दर्शन करके लौटना पड़ता है।
खराब लिफ्ट को ठीक करवाने के लिए एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने जिला प्रशासन के मार्फत देवस्थान विभाग को बार बार अवगत कराया गया लेकिन लिफ्ट शुरू नहीं हुई। तकनीकी जानकारों के अनुसार लिफ्ट संचालन में भारी खामी बताई गई है ओर तकनीकी रूप से इसका सेंसर खराब होना बताया गया है। मंदिर की लिफ्ट खराब होने से नियमित श्रद्धालु बाबूलाल अग्रवाल,जगदीश पुरोहित,नेमीचंद, टी पी स्वामी आदि माता के दर्शन नहीं होने से दुखी ओर परेशान हैं।
 
 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: