पुलिस की बड़ी कार्यवाही, वारंटियों की धरपकड़ तीन आरोपियों को दबोचा
पुलिस की बड़ी कार्यवाही, वारंटियों की धरपकड़ तीन आरोपियों को दबोचा
कोलायत। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई करते हुए दो गिरफ्तारी वारंट तथा एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एस कुमार जाति ब्राह्मण निवासी कोलायत तथा मनीष निवासी थाना गजनेर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी थे।
वहीं हेतराम थाना कोलायत को स्थाई वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ