Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भारत माला एक्सप्रेस-वे पर 60 लाख के नशे से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार

Bansal
shiv
shiv2
7 months ago
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भारत माला एक्सप्रेस-वे पर 60 लाख के नशे से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भारत माला एक्सप्रेस-वे पर 60 लाख के नशे से भरा ट्रक पकड़ा, ड्राइवर गिरफ्तार

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे से 3 क्विंटल 14 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया है। इस मामले में एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद टाउन थाना पुलिस की टीम ने रोही किशनपुरा, दिखनादा चक 19 केएसपी के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर सख्त नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में डोडा-पोस्त बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के मोगा जिले की धर्मकोट तहसील के लोहगढ़ निवासी कलवंत सिंह (37) के रूप में हुई है। उसे एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। डोडा-पोस्त तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: