Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: चांदी ₹20 हजार टूटी, सोना ₹7 हजार सस्ता

rk
4 weeks ago
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: चांदी ₹20 हजार टूटी, सोना ₹7 हजार सस्ता
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: चांदी ₹20 हजार टूटी, सोना ₹7 हजार सस्ता
 
खुलासा। 19 मार्च को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी ₹20,000 गिरकर ₹2.30 लाख पर आ गई है, जबकि इससे पहले इसका भाव ₹2.50 लाख प्रति किलो था। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹7,000 सस्ता होकर ₹1.48 लाख पर पहुंच गया है। एक दिन पहले यानी 18 मार्च को सोने का भाव ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम था। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना ₹13,000 और चांदी ₹38,000 तक सस्ती हो चुकी है। ग्लोबल अनिश्चितता और निवेशकों की मुनाफावसूली इसके पीछे प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
 
सोने का सफर: तेजी से गिरावट तक
 
31 दिसंबर 2025: ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम, 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹1.76 लाख, मौजूदा कीमत: ₹1.48 लाख, अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक करीब ₹28,000 सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025: ₹2.30 लाख प्रति किलो, 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई): ₹3.86 लाख।  पिछले 49 दिनों में चांदी ₹1.56 लाख तक टूट चुकी है। सोना-चांदी में आई इस बड़ी गिरावट से निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए नए मौके बन सकते हैं, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव अभी जारी रहने की संभावना है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: