Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

टला बड़ा हादसा: अचानक चलती कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन, पुलिस ने करवाई बिजली बंद

1 month ago
टला बड़ा हादसा: अचानक चलती कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन, पुलिस ने करवाई बिजली बंद


टला बड़ा हादसा: अचानक चलती कार पर गिरा हाईटेंशन लाइन, पुलिस ने करवाई बिजली बंद
बीकानेर। महाजन राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड के पास से गुजर रही एक हाईटेंशन विद्युत लाइन अचानक टूटकर एक चलती कार पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया और राजमार्ग पर चल रहे वाहनों के पहिए थम गए। गनीमत रही कि लाइन के करंट प्रवाहित होने वाले हिस्से से तार नहीं टूटा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार महाजन कस्बे के बस स्टैंड के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरती है। रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक लाइन का एक तार टूटकर सडक़ से गुजर रही कार पर आ गिरा। तार गिरते ही कार चालक घबरा गया और उसने वाहन को मुख्य बाजार की ओर मोड़ दिया। इस दौरान कार अनियंत्रित होने के बावजूद अन्य वाहनों से टकराने से बाल-बाल बच गई।घटना के समय बस स्टैंड पर यात्रियों से भरी एक ग्रामीण बस भी खड़ी थी। हाईटेंशन लाइन टूटने की सूचना फैलते ही बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं राजमार्ग पर चल रहे वाहनों के चालक भी अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो गए, जिससे सडक़ पर लंबी कतारें लग गईं।हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग से संपर्क कर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और यातायात को सुचारू कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि तार करंट प्रवाहित हिस्से से टूटता या किसी राहगीर अथवा वाहन चालक की चपेट में आ जाता तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग से हाईटेंशन लाइनों के नियमित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: