बीकानेर: सड़क हादसे में खनन व्यवसायी महावीर सिंह शेखावत का निधन
बीकानेर: सड़क हादसे में खनन व्यवसायी महावीर सिंह शेखावत का निधन
बीकानेर। खनन व्यवसायी महावीर सिंह शेखावत का सड़क हादसे में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, शेखावत अपनी कार के पास खड़े थे, तभी तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। महावीर सिंह शेखावत पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के गनमैन रह चुके थे। उनके निधन को एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। इस हादसे पर विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने शोक व्यक्त किया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी वाहन की तलाश जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ