महिला ने महिला के खिलाफ इलाज के लिए गिरवी रखे गहने वापस नहीं देने का करवाया मामला दर्ज
महिला ने महिला के खिलाफ इलाज के लिए गिरवी रखे गहने वापस नहीं देने का करवाया मामला दर्ज
बीकानेर शहर, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में इलाज के लिए गहने गिरवी रखकर 20 हजार रुपए उधार लेने के बाद गहने वापस नहीं देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादिया ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला न तो उसके गहने वापस कर रही है और न ही ब्याज व रकम बढ़ाना बंद कर रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोनिका रील पत्नी दिनेश हरिजन ने 15 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि दिसंबर 2023 में अपने दादा के इलाज के लिए उसने अपने गहने गिरवी रखकर लीला विश्नोई पुत्री रामपाल विश्नोई, मुरलीधर व्यास कॉलोनी,से 20 हजार रुपए उधार लिए थे।
परिवादिया का आरोप है कि अब आरोपी महिला उसके गिरवी रखे गहने वापस नहीं कर रही है और ब्याज सहित रकम लगातार बढ़ा रही है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रामभरोसी कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ