Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

देर रात आई बारिश ने खोली निगम की पोल, नीचले इलाकों में भरी पानी, लोगों को घर से निकलने हुआ मुश्किल

Bansal sadi
2 months ago
देर रात आई बारिश ने खोली निगम की पोल, नीचले इलाकों में भरी पानी, लोगों को घर से निकलने हुआ मुश्किल


देर रात आई बारिश ने खोली निगम की पोल, नीचले इलाकों में भरी पानी, लोगों को घर से निकलने हुआ मुश्किल


 बीकानेर। बीकानेर शहर की हालात बेहद खराब हो चुके है पूरे शहर में जगह जगह खड्डे हो चुके है सीवर लाइन के खड्डे खोद रखे है जिससे आये दिन हादसे हो रहे है। शुक्रवार देर रात को आई बारिश ने गर्मी से राहत तो दिला दी लेकिन जगह जगह पानी एकत्रित हो जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे प्रशासन के पानी निकासी और मानसून तैयारियों के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। बारिश के कुछ ही देर बाद शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए और सडक़ों-गलियों में पानी भर गया। गिन्नाणी, नगर निगम क्षेत्र, सूरसागर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।कई जगहों पर पानी इतना भर गया कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गलियां तालाब जैसी नजर आईं और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फड़बाजार के चोरों तरफ पानी-पानी हो गया जिससे सुबह तक लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई। जलभराव के कारण लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि हर वर्ष यही हालात बनते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: