खुलासा न्यूज,बीकानेर/कोलकाता। अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा और संगठन को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कोलकाता के युवा समाजसेवी श्री कमल किशोर पारीक को युवा समिति, बंगाल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति पर बंगाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के ब्राह्मण समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे युवाओं को संगठन से जोडऩे और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। पारीक लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, समाज के प्रति समर्पण और युवाओं के बीच सकारात्मक नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री कमल किशोर पारीक के नेतृत्व में बंगाल युवा समिति संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा भगवान परशुराम के आदर्शों—धर्म, सेवा और संस्कार—को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने श्री पारीक को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ