Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर के  इस ज्वैलर के साथ जयपुर में हुई मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal
9 hours ago
बीकानेर के  इस ज्वैलर के साथ जयपुर में हुई मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

 

बीकानेर के  इस ज्वैलर के साथ जयपुर में हुई मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर । बीकानेर के ज्वेलर पर जयपुर में मारपीट मामला सामने आया है। शाम हुई इस घटना में पीडि़त ज्वेलर की कनपटी पर नुकीली चीज से वार किया गया, जिससे खून निकलने लगा और सूजन आ गई। जानकारी के अनुसार, पीडि़त ज्वेलर द्वारका प्रसाद सोनी पुत्र कन्हैयालाल सोनी निवासी ब्रह्मपुरी चौक बीकानेर ने माणक चौक थाना पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में बीकानेर से जयपुर के ज्वेलरी कारीगरों के पास आता रहता है 26 नवंबर 2026 को वह जयपुर में श्याम रोडियम में ज्वेलरी कारीगर प्रकाश के पास आया हुआ था। इसी दौरान मौके पर आये मुबंई के ज्वेलर सिद्धार्थ नाहर ने बिना वजह ही उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सिद्धार्थ नाहर ने किसी नुकीली चीज से उसकी कनपटी पर वारकिया, जिससे खून निकलने लगा और सूजन आ गई। पीडि़त ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैं सिद्धार्थ नाहर को पहले से जानता हूं उसके पिताजी के साथ वह चार-पांच साल से ज्वेलरी का काम करता रहा है। लेकिन सिद्धार्थ नाहर के साथ-साथ मेरे भाई कोई लेन-देन और व्यवहार नहीं है। आरोप है कि सिद्धार्थ नाहर उससे जबरन रुपये मांगता रहता है। मना कर दिया, इससे सिद्धार्थ उससे नाराज रहने लगा और 26 नवंबर की शाम उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो फुटेज भी प्रकाश की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में मौजूद है। पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ महाजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पीडि़त का मेडिकल मुआयना कराया और जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने आक्रोश जताते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाही की मांग की है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: