Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जातिसूचक गालियां देकर युवक पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Bansal sadi
1 month ago
जातिसूचक गालियां देकर युवक पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज


जातिसूचक गालियां देकर युवक पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज
बीकानेर।   नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जातिसूचक गालियां देकर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे 17 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, खिलेरियी निवासी हजारीराम पुत्र हनुमानराम मेघवाल ने बताया कि 5 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह अपने छोटे भाई गुलाबराम के साथ बाइक से खेत जा रहा था। रास्ते में एक पिकअप खड़ी थी, जिसकी हेडलाइट जल रही थी। हजारीराम ने हेडलाइट बंद करने को कहा, जिस पर पिकअप में बैठे राजूराम पुत्र निरणगाराम जांगू और रामस्वरूप पुत्र उदाराम गोदारा, निवासी हेमेरा, कथित तौर पर गाड़ी से उतर आए।आरोपियों ने हजारीराम को जातिसूचक गालियां देते हुए लोहे के फावड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान हजारीराम के सिर पर वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसके सिर में 17 टांके आए हैं।पीडि़त ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावर उसकी जेब से 4,500 रुपये निकाल ले गए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: