नशेडियों ने शहर के मोहता चौक में जमकर मचाया उत्पात,एक राय होकर युवक के साथ की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
मोहता चौक बना नशेडियों का मुख्य अड्डा
नशेडियों ने शहर के मोहता चौक में जमकर मचाया उत्पात,एक राय होकर युवक के साथ की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में आधी रात के बाद प्राय: बदमाशों का जमावडा रहता है। मारपीट की कई घटना हो रखी है उसके बाद भी पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। रात के 11 बजे के बाद नशेडिय़ों की गाडिय़ां घुमनी शुरु हो जाती है जो युवाओं को खुल्लेआम सप्लाई करते नजर आते है। मोहता चौक में दो तीन प्रोल बनी हुई है वहां पर अंधेरे का फायदा उठाकर नशेडियों द्वारा नशे का कारोबार किया जा रहा है। नशेड़ी नशा करके आते है फिर आने जाने वाले से लड़ाई झगड़ा करते रहते है। उसके बाद पुलिस अभी त नहीं चेती है। ऐसी ही घटना मोहता कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहता चौक में नशे की हालत में कुछ युवकों द्वारा एक राय होकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना दो सितंबर की बताई गई है। मामले में नवीन जोशी पुत्र श्याम सुंदर जोशी, निवासी मोहता चौक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
रिपोर्ट के अनुसार योगराज छंगाणी, राधे भादाणी, गौतम भादाणी सहित अन्य युवक नशे की हालत में आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में नवीन जोशी के सिर में चोट लगने से खून आने लगा, जबकि उनके भाई गौरव जोशी के शरीर पर भी चोटें आईं। वहीं सत्यनारायण बिस्सा के सिर और कान में चोट लगने का आरोप है।
पीडि़त के अनुसार उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग और उनके चाचा मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायलों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मुकेश को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ