Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत, AC कंप्रेसर में विस्फोट के बाद हादसा

Bansal
2 weeks ago
अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत, AC कंप्रेसर में विस्फोट के बाद हादसा

अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत, AC कंप्रेसर में विस्फोट के बाद हादसा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में बुधवार को भीषण आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसा अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में हुआ। घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे, जिनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका।

रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद आग लगी। देखते ही देखते आग पूरे वार्ड में फैल गई। आग की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है।

जांच के लिए बनेगी कमेटी
हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का फैसला किया है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में बनने वाली यह कमेटी आग लगने के कारणों और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच करेगी। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह और सुरक्षा व्यवस्था में संभावित खामियों का पता चल सकेगा।

पाकिस्तान का बड़ा अस्पताल है PIMS
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है। करीब 140 एकड़ में फैले इस अस्पताल में लगभग 1,300 बेड हैं। अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के साथ कई बड़े मेडिकल सेंटर संचालित होते हैं।

इनमें इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर शामिल हैं। चिल्ड्रन्स अस्पताल में नवजात बच्चों के इलाज और NICU की सुविधा उपलब्ध है। इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था और नवजात बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: