खुलासा न्यूज,बीकानेर। स्कूल से आने के बाद खेलने गए मासूम की पानी में डूबने से मौत हेा जााने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के जैतपुर की है। जहां पर 5वीं कक्षा में पढऩे वाला 10 वर्षीय मासूम सूर्य स्कूल से लौटने के बाद खेलने के लिए चला गया लेकिन बुधवार की देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के पडोसियों और रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन कोई जानकारी नहंी मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने अनहोनी की आंशका के चलते जोहड़ में ढूढंा। जहां पर सूर्य का शव मिला। परिजन तुरंत सूर्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ