भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराया, 20 ओवर भी नहीं खेल सकी पाकिस्तानी टीम
खुलासा न्यूज,बीकानेर। टी-20 महिला वल्र्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को हरा दिया है। वल्र्ड कप के इस अहम मुकाबलें में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 170 रन बनाए लेकिन जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और मैच हार गयी।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाने में कामयाब रही। टीम इंडिया की तरफ इस मैच में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 17 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
भारत की तरफ गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 बॉल पर 91 रन की साझेदारी हुई। मंधाना इस मैच में 44 बॉल पर 68 रन बनाकर आउट हुई। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही। वहीं कप्तान हरमनप्रीत ने 35 बॉल पर 36 रनों की पारी खेली।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ