Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारतीय शेयर बाजार में 6 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, सेंसेक्ट 900 पॉइंट टूटा

Bansal sadi
2 months ago
भारतीय शेयर बाजार में 6 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, सेंसेक्ट 900 पॉइंट टूटा


भारतीय शेयर बाजार में 6 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, सेंसेक्ट 900 पॉइंट टूटा
मुम्बई।  भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 1.16 फीसदी या 893 अंक गिरकर 76,200 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 28 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर हरे निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.16 फीसदी या 278 अंक गिरकर 23,824 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.30 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 2.23 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। आज आई इस गिरावट से निवेशकों को एक दिन में ही 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
मेटल और आईटी शेयर सबसे अधिक टूटे
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 3.22 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.23 फीसदी गिरकर बंद हुई। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.47 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.77 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.97 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.77 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.12 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.50 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.90 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
क्यों गिरा शेयर बाजार?
कोरिया मार्केट में कोहराम
साउथ कोरिया के शेयर बाजार में ऑल टाइम हाई लेवल से जबरदस्त गिरावट आई है। निवेशकों ने एआई कंपनियों में जबरदस्त बिकवाली की है। निवेशकों को इस बात की चिंता है कि एआई में चल रही तेजी काफी ज्यादा खिंच चुकी है और बुलबुला फूट सकता है। साउथ कोरिया का प्रमुख इंडेक्स कॉस्पी आज 9.99 फीसदी गिर गया है। यह 3 महीने से अधिक समय की सबसे तेज गिरावट है। स््य ॥4ठ्ठद्ब3 के शेयर में 11 फीसदी और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में 8 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। इस तेज गिरावट के चलते कोरिया एक्सचेंज ने ट्रेडिंग को 20 मिनट के लिए रोक दिया था। इसका सीधा असर भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में भी देखने को मिला है।
आईटी शेयरों में फिर से शुरू हुई बिकवाली
सोमवार की बढ़ोतरी के बाद आईटी शेयरों में फिर से बिकवाली शुरू हो गई है। टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयर 3 फीसदी से अधिक टूट गए हैं। एआई से जुड़ी चिंताओं और कंपनियों द्वारा टेक्नोलॉजी खर्च में कमी के चलते शेयरों में बिकवाली आ रही है।
यूएस फेड रेट बढऩे का डर
मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बावजूद यूएस फेड रेट में बढ़ोतरी का डर बना हुआ है। ईरान-अमेरिका शांति वार्ता सफल नहीं रही, तो यह डर और बढ़ सकता है। ष्टरूश्व फेडवॉच टूल के अनुसार, ट्रेडर्स दिसंबर में फेडरल रिजर्व रेट हाइक की 88 फीसदी संभावना जता रहे हैं। यह पिछले हफ्ते फेड की बैठक के समय 61 फीसदी थी। फेड रेट बढऩे का यह डर निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर कर रहा है।
रुपये में गिरावट
भारतीय रुपये में भी गिरावट आई है। रुपया यूएस डॉलर के मुकाबले 0.16 फीसदी गिरकर 94.82 पर आ गया है। यूएस फेड रेट में बढ़ोतरी की चिंताओं के चलते रुपये में यह गिरावट आई है। निवेशक भारत में लॉन्ग टर्म निवेश से बच रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: