Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में सावन की काली घटाएं,उम्मीदें आती हैं, मायूसी छोड़ जाती हैं

Bansal
2 months ago
बीकानेर में सावन की काली घटाएं,उम्मीदें आती हैं, मायूसी छोड़ जाती हैं


बीकानेर में सावन की काली घटाएं,उम्मीदें आती हैं, मायूसी छोड़ जाती हैं
बीकानेर।  बीकानेर में सावन का मौसम इन दिनों लोगों की उम्मीदों की परीक्षा ले रहा है। सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छा जाती हैं, ठंडी हवाएं चलती हैं और हर किसी को लगता है कि अब झमाझम बारिश होगी। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बादलों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन तभी तेज हवा का एक झोंका आता है और देखते ही देखते ये काली घटाएं दिशा बदलकर कहीं और बरस जाती हैं। बीकानेरवासियों के हिस्से में अक्सर केवल कुछ देर की ठंडी हवा ही आती है, जबकि बारिश की बूंदें नसीब नहीं हो पातीं। इससे किसानों से लेकर आम नागरिकों तक सभी में मायूसी छा जाती है। सावन के इस मौसम में हर कोई यही दुआ कर रहा है कि काली घटाएं इस बार सिर्फ गुजरें नहीं, बल्कि बीकानेर की धरती को भी जमकर भिगोएं। हाल के दिनों में मौसम विभाग ने भी बीकानेर में बादल, गरज-चमक और छिटपुट बारिश की संभावना जताई है, लेकिन कई बार बादल बनने के बावजूद वर्षा नहीं हो पाती।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: