Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

अब बीकानेर में अवैध हथियार सप्लायरों की नहीं है खेर, पकड़े गये बदमाशों ने उगले कई नाम, पुलिस ने दबोचा

2 months ago
अब बीकानेर में अवैध हथियार सप्लायरों की नहीं है खेर, पकड़े गये बदमाशों ने उगले कई नाम, पुलिस ने दबोचा


अब बीकानेर में अवैध हथियार सप्लायरों की नहीं है खेर, पकड़े गये बदमाशों ने उगले कई नाम, पुलिस ने दबोचा
बीकानेर ।  बीछवाल थाना पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में पिस्टल बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
1 मई, 26 को बीछवाल पुलिस थाने के एसएचओ प्रशिक्षु आरपीएस गौरव सारस्वत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे कुछ संदिग्ध युवक हथियारों के साथ मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर विकास बिश्नोई और किशन सिंह राजपूत को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इनसे कड़ी पूछताछ की, तो हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता चला।
गिरफ्तर आरोपियों से मिले इनपुट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाली गैंग के मुख्य गुर्गों महबूब उर्फ डिफॉल्टर और सत्तार खान उर्फ अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का मानना है कि ये सभी आरोपी शहर में फिरौती वसूलने या किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुशीला, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, रवि कुमार शामिल थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
आदतन हैं आरोपी, कड़ी से कड़ी जोड़ रही पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विकास बिश्नोई और महबूब उर्फ डिफॉल्टर शातिर अपराधी हैं। इन दोनों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 6-6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गैंग की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है कि इन्होंने यह हथियार कहाँ से खरीदे थे और शहर में इनका टारगेट कौन था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: