मानवता हुई शर्मसार, शहर के इस क्षेत्र में मिला भूू्रण, मचा हड़कंप
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। घटना सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के गोगागेट क्षेत्र की है। जहां पर भू्रण मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गोगागेट सर्कल से गंगाशहर की और जाने वाले मार्ग पर स्थित श्री जैन महात्मा सभा भवन के पास भू्रण मिला है। कथित रूप से चलती गाड़ी से एक डिब्बे में भू्रण फेंक दिए जाने की सूचना मिली। ्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे डिब्बे में भू्रण दिखाई देने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भू्रण को सुरक्षित थैली में रखकर अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भू्रण कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है। इस सम्बंध में सीओ सिटी अनुज डाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भू्रण मिला है। जिसे मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ