बीकानेर में यहां मिला मानव कंकाल, ढाई महीने से लापता व्यक्ति का होने की आशंका
बीकानेर में यहां मिला मानव कंकाल, ढाई महीने से लापता व्यक्ति का होने की आशंका
बीकानेर। बीकानेर शहर में मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के केमल फार्म की रोही में 13 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार देशनोक निवासी जयप्रकाश मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि सुबह एक रेवड़ चरवाहे से सूचना मिली कि केमल फार्म की रोही में एक मानव कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस को अवगत कराया गया।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर मिले अवशेषों के पास सफेद पैंट, अंडरवियर और बनियान मिले हैं। परिवादी ने आशंका जताई कि यह कंकाल उसके मामा बाबूलाल का हो सकता है, जो करीब ढाई महीने से लापता था। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंकाल की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ