Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार पलटी गाड़ी, दो की मौत, एक घायल

5 months ago
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार पलटी गाड़ी, दो की मौत, एक घायल

भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार पलटी गाड़ी, दो की मौत, एक घायल

Image

खुलासा न्यूज़, नोखा। नोखा थाना क्षेत्र में चरकड़ा गांव के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरकड़ा गांव निवासी नारायण सिंह राजपूत सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार बताए जा रहे राजूराम पुत्र जगदीश निवासी सुरपुरा की भी हादसे में मृत्यु हो गई। वहीं लालचंद पुत्र भागीरथ गोदारा निवासी रामसर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नोखा जिला अस्पताल पहुंच गए। चरकड़ा सरपंच सवाई सिंह मगनाराम केड़ली भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर कुछ युवाओं ने आक्रोश जताया, जिन्हें समझाइश कर शांत कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: