Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चाकूओं से वार करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Bansal
3 months ago
नयाशहर पुलिस की कार्रवाई, चाकूओं से वार करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में थानािधकारी कविता पुनिया की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में 9 जून को परिवादी इरफान चौहान ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि रात को करीब 1 बजे के आसपास जब वह बाइक से निकल रहा था तो पूर्व से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

परिवादी ने बताया था कि आरोपियों ने रंजिशवश उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। परिवादी ने आररोप लगाया कि आरोपियों ने मिलकर चाकूओं से कई वार किए। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 


पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाशी की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोनगिरी कुंआ क्षेत्र में रहने वाले मोईन खान पुत्र मुख्त्यार अली को गिरफ्तार किया है। पुलसि ने बताया कि आरोपी को रावतसर हनुमानगढ़ से दस्तयाब कर अनुसंधन किया गया और बाद में गिरफ्तार किया गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर और मामले को लेकर गहनता से पुछताछ की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पूनिया के साथ राकेश गोदारा, अजय कुमार, कपिल कुमार, पुरूषोतम, प्रदीप कुमार, प्रहलाद राम शामिल रहें। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: