Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

चलती ट्रेन से चोरी का हाई प्रोफाइल मामला, पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के चार चोरों को पकड़ा

Bansal
2 weeks ago
चलती ट्रेन से चोरी का हाई प्रोफाइल मामला, पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के चार चोरों को पकड़ा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नागपुर से बीकानेर के नेाखा लौट रहे माँ-बेटी के कोच से लाखों का सोना और नकदी चोरी के हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर जीआरपी पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने बीकानेर में अणुव्रत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान बड़ी चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। दरअसल, 11 सितंबर को नागपुर से नोखा आ रही महिला यात्रियों के बैग से 65-70 तोला सोने के जेवरात, चांदी और 7-8 लाख रुपए नकद चोरी हो गई थी।

 

 चोरी करने वाली हरियाणा की अंतरराज्यीय गैंग के 4 लोगों का जीआरपी थाना बीकानेर ने पर्दाफाश किया है। जो की लोगों की मदद करने के बहाने सूटकेस उड़ा लेते थे। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 5 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो जब्त की गई है।

 


पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को विक्रम रमेश राजपुरोहित की माताजी और बहन अणुव्रत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22631 से नागपुर से नोखा के लिए रवाना हुई थीं। दोनों का रिजर्वेशन बी-1 कोच में था। उनके पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे, जिन्हें सीट के नीचे रखा गया था। यात्रा के दौरान बैग से 65-70 तोला सोने के जेवरात, चांदी की पायजेब और अन्य आभूषण और 7-8 लाख रुपए नकद चोरी हो गए। इस संबंध में 14 सितंबर को जीआरपी थाना बीकानेर में रिपोर्ट दी गई।

 


जीआरपी के अनुसार आरोपियों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 5 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। प्रकरण में बाकी बचे हुए माल की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे अन्य ट्रेन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


घटना में आरोपी की जान पहचान न होने के कारण पुलिस के सामने चुनौती थी। जीआरपी ने ट्रेनों में विशेष गश्त और निगरानी बढ़ाई। इसी तरह की वारदातों में शामिल अपराधियों का डाटा खंगाला गया और अणुव्रत एक्सप्रेस के रिजर्वेशन चार्ट का विश्लेषण किया गया। तकनीकी पहलुओं की जांच के दौरान पुलिस को गैंग के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और रणवीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 6-7 सदस्यों की गैंग बनाकर ट्रेनों में चोरी करना बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इस वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: