Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

डेहरू माता मंदिर भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीडीए की कार्रवाई पर रोक

rk
3 months ago
डेहरू माता मंदिर भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीडीए की कार्रवाई पर रोक

डेहरू माता मंदिर भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीडीए की कार्रवाई पर रोक

खुलासा ऑनलाइन। जैसलमेर हाईवे पर महाराजा गंगासिंह विवि के पास डेहरू माता मंदिर की जमीन पर बीडीए तोड़फोड़ कर अपने कब्जे में नहीं ले सकेगा। हाईकोर्ट ने बीडीए की कार्रवाई पर स्टे दिया है।

जैसलमेर हाईवे पर गंगासिंह विवि के पास पुरोहितों की कुल देवी डेहरू माता का मंदिर है जहां समाज के लोग पूर्जा-अर्चना करते हैं और साधु-संत आश्रम बनाकर रहते हैं। बीडीए ने इस स्थान की जमीन को अपना बताकर डेहरू माता सेवा समिति के पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। बीडीए की ओर से जमीन पर अतिक्रमण बताकर तोड़फोड़ की तैयारी की गई थी। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पवन पुरोहित बीडीए के विरूद्व जोधपुर हाईकोर्ट गए। वहां उनकी ओर से वीरेन्द्र आचार्य और गौरांगी आचार्य ने पैरवी की। हाईकोर्ट ने स्टे आर्डर जारी कर दिए हैं।

अब बीडीए मंदिर क्षेत्र में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर पाएगा। पूर्व में 10 अक्टूबर, 25 को अनिल कुमार पुरोहित और रमेश कुमार पुरोहित ने कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीए आयुक्त के खिलाफ स्थाई लोक अदालत में वाद दायर कर स्टे लिया था। लेकिन, बीडीए की ओर से जवाब में बताया गया है कि उसकी जमीन पर अतिक्रमण हो रहे हैं और जमीन एक करोड़ रुपए से ज्यादा की है। समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है। क्षेत्राधिकार के बाहर होने से स्थाई लोक अदालत को सुनवाई का अधिकार नहीं है। तब स्टे खारिज कर दिया गया था और बीडीए ने नोटिस जारी किए थे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: