Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

दुनिया: नहीं थम रहा विवाद और तनाव, अमेरिका ने मिसाइल से किया हमला, बड़े हमले की चेतावनी, पढ़ें खबर

rk
7 hours ago
दुनिया: नहीं थम रहा विवाद और तनाव, अमेरिका ने मिसाइल से किया हमला, बड़े हमले की चेतावनी, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव लगातार जारी है। 100 दिनों से अधिक समय से दुनियाभर में संकट के बादल छाए हुए है लेकिन इसके बावजूद भी स्थितियां साफ नहीं हो रही है। एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बातचीत हो रही हे। दूसरी तरफ दोनो देश रह-रहकर वार-पलटवार कर रहे है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास सेत्तेबेल्लो नाम के ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमला किया, जिससे जहाज के इंजन रूम में आग लग गई।

 

इस टैंकर पर 28 कू्र मेंबर थे। बताया जा रहा है कि इनमें 24 भारतीय शामिल थे। हादसे के बाद 21 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 3 भारतीय अब भी लापता हैं। हमले के समय पलाऊ के झंडे वाला यह टैंकर ओमान के सोहार बंदरगाह से करीब 37 किलोमीटर दूर मौजूद था। इस घटना पर भारत सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखे हुए है। लापता भारतीयों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

 


मामले की गंभीरता देखते हुए भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत (चार्ज द अफेयर्स) जेसन मीक्स को तलब किया है।
ट्रम्प की नई धमकियों के बाद ईरान ने साफ कहा है कि वह किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। ईरानी सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेकारची ने कहा कि ईरान पहले भी अमेरिका की धमकियों का जवाब देता आया है और आगे भी देता रहेगा। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक शेकारची ने कहा कि ईरान ने हर बार अपने हितों की रक्षा की है और इस बार भी पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है।

 

 

 ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान पर हमला करेगा और बहुत जोरदार तरीके से करेगा। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प से पूछा गया कि क्या अमेरिका फिर से ईरान पर बमबारी शुरू करेगा। इस पर उन्होंने कहा, हां, अपाचे हेलिकॉप्टर वाली घटना के बाद मुझे लगता है कि हमें ऐसा करने का अधिकार है। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर एक अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। उनका कहना है कि इस घटना की कीमत ईरान को चुकानी पड़ेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: