Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन उत्साह से शामिल हुए श्रद्धालु

Bansal
5 months ago
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन उत्साह से शामिल हुए श्रद्धालु

खुलासा न्यूज,बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर, माली समाज भवन में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लिया।


कथावाचक पंडित गिरिराज जोशी ने अपने प्रवचन में कहा कि कलियुग के प्रभावों से बचने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय भगवान के नाम का कीर्तन एवं निरंतर स्मरण है। उन्होंने बताया कि भगवान के नाम का सुमिरन मनुष्य को सांसारिक कष्टों से पार लगाकर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है।

 


आज की कथा में सुखदेव जी के पूजन, राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा श्रवण, कपिल आख्यान, भगवान वराह अवतार तथा शिव-पार्वती विवाह के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। शिव-पार्वती विवाह की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।विवाह प्रसंग में परिणीति ओझा ने माता पार्वती तथा मुस्कान जोशी ने भगवान शिव का स्वरूप धारण कर सुंदर प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित भक्तों ने खूब सराहा।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: