पीबीएम को लेकर नहीं थम रही रार, अब कल से कांग्रेस देगी अनिश्चकालीन धरना
खुलासा न्यूज,बीकानेर। इन दिनों अव्यवस्था और इलाज में लापरवाही को लेकर पीबीएम अस्पताल चर्चाओं के केन्द्र में है। लगातार पीबीएम से आती खबरें से हर कोई अचंभित है कि आखिर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल को किसकी नजर लग गयी है। इसी बीच देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बड़ी घोषणा की है।
सियाग ने घोषणा की है कि कल 11 जून को सुबह अनिश्चकालीन धरना शुरू किया जाएग। सियाग ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि विभिन्न समस्याओं को लेकर हमने जिम्मेवार अधिकारियों को आगाह किया था कि समय रहते व्यवस्था में सुधार किया जावे लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है। ऐसे में पीबीएम अस्पताल में आमजनता के साथ कल से धरना शुरू किया जाएगा।
सियाग ने कहा कि संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं लगातार मरीजों और उनके परिजनों को परेशान कर रही है। सियाग ने प्रभारी मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ