बीकानेर संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर आई ये खबर
बीकानेर। राजस्थान में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान के उत्तर पश्चिमी व उत्तरी भागों में 13 से 15 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में एक बार पुनः 13 से 15 अक्टूबर को मेघगर्जन, तेज हवाओं 30-40 KMPH के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना। इसके साथ ही बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
बीते तीन दिन से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते एक दिन में अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, पाली, श्रीगंगानगर और डूंगरपुर सहित 10 शहरों में रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया। अब अगले सप्ताह तक दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू होने की संभावना है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ