Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, बीकानेर संभाग में झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर

Bansal
3 months ago
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, बीकानेर संभाग में झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, बीकानेर संभाग में झमाझम बारिश को लेकर आई ये खबर 

 जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 12 और 13 जून को राज्य के पांच संभाग में तेज अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं श्रीगंगानर जिले में गुरुवार शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए मौसमी तंत्र के सक्रिय होने के कारण आगामी 12-13 जून को प्रदेश के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन और आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। आंधी और बारिश की यह गतिविधियां 14 से 16 जून तक राज्य के कुछ भागों में रुक-रुक कर जारी रहेंगी। 

मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो प्रथम सप्ताह (12 से 18 जून) के दौरान पश्चिमी राजस्थान में बारिश सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह सामान्य से कम होने की संभावना है। दूसरे हफ्ते (19 से 25 जून) में राज्य में बारिश की गतिविधियां सुस्त पड़ जाएंगी और पूरे प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा सकता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: