सीमाज्ञान करने गए हल्का पटवारी के साथ मारपीट, राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप
सीमाज्ञान करने गए हल्का पटवारी के साथ मारपीट, राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप
महाजन। महाजन अंडरब्रिज के पास शेरपुरा लिंक रोड पर खेत का सीमाज्ञान करने गए हल्का पटवारी से मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौच करने तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पटवारी की ओर से इस्तगासे के जरिए स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महाजन पुलिस के अनुसार हल्का पटवारी आशाराम गोयल ने दर्ज इस्तगासे में बताया कि वह 19 जून को लूणकरणसर तहसीलदार के निर्देशानुसार महाजन अंडरब्रिज के पास शेरपुरा लिंक रोड पर स्थित रामकरण के खेत का सीमाज्ञान करने गया था। इस दौरान रामकरण, जोगिंद्रसिंह सहित दो अन्य लोगों के साथ सीमाज्ञान की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान महाजन निवासी यूसुफ खान, खानु खान व मोर्हम खान भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आते ही तीनों ने विवाद शुरू कर दिया और पटवारी के साथ गाली-गलौच करने लगे।उन्होंने सीमाज्ञान व निरीक्षण की कार्रवाई करने से भी मना करने लग गए । पटवारी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गलत तरीके से जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर जातिसूचक गाली-गलौच, मारपीट तथा राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ