Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पिकअप की टक्कर से घायल 10 वर्षीय पौत्री के बाद दादा की भी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bansal
2 weeks ago
पिकअप की टक्कर से घायल 10 वर्षीय पौत्री के बाद दादा की भी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पिकअप की टक्कर से घायल 10 वर्षीय पौत्री के बाद दादा की भी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

खुलासा ऑनलाइन, श्रीकोलायत। गजनेर थाना क्षेत्र में 22 सितंबर को हुए सड़क हादसे में घायल 10 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद अब उसके दादा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार दादा-पौत्री को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को चांडासर-नाइयों की बस्ती लिंक सड़क पर नाइयों की बस्ती के पास पिकअप की टक्कर से नाइयों की बस्ती निवासी हरू पुरी और उनकी 10 वर्षीय पौत्री आईना घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान अगले दिन आईना की मौत हो गई।

घटना को लेकर मृतका के छोटे भाई नरसी पुरी ने 24 सितंबर को गजनेर थाने में पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं 26 सितंबर को उपचार के दौरान हरू पुरी की भी मौत हो गई। दादा की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एक ही सड़क हादसे में दादा और 10 वर्षीय पौत्री की मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: