Khulasa Online
TM Jewellers
Bjp
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-17 एवं अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग का भव्य उद्घाटन, पहले दिन रोमांचक मुकाबले

Bansal
6 hours ago
70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-17 एवं अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग का भव्य उद्घाटन, पहले दिन रोमांचक मुकाबले

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-17 एवं अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग का आयोजन 23 से 26 सितंबर 2026 तक ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर रोड, बीकानेर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आज ब्लॉसम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर रोड में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के विजेता मजूमदार उपस्थित रहे।

 

 विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल बी.के. मजूमदार मौजूद रहे।
समारोह में अनिल बोड़ा, पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी, आनंद सिंह, ब्लॉसम स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत तथा ब्लॉसम स्कूल की प्रिंसिपल पूनम कंवर राठौड़ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अनिरुद्ध प्रताप सिंह यादव, विजेन्द्र रंगा, राजेंद्र सिंह राठौड़, रितेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, प्रीति गोदारा, सुमन चौहान एवं विजयपाल कड़वासरा अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

 


 आज के मुकाबलों के विजेता मुक्केबाज
आज आयोजित मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्न मुक्केबाजों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले दौर में स्थान बनाया—

  1. अनीता — राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाड़ला भाटियान
    2. लगन वर्मा — एल.एन.सी. स्कूल, बीकानेर
    3. मोहिनी — दयानंद वैदिक विद्यालय
    4. अनमोल — राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 3 त्रङ्खरू, खाजूवाला
    5. रामकौशल्या — राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
    6. संध्या — राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोपल्यान
    7. नैन्सी कंवर — शाना इंटरनेशनल स्कूल, बीकानेर
    8. कीर्ति व्यास — सेठ तोलाराम बाफना स्कूल
    9. मनीषा सुथार — राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाड़ला भाटियान
    10. संध्या खिलेरी — के.के. इंग्लिश स्कूल
    11. आइना सेन — राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाड़ला भाटियान
    12. प्रतिमा शर्मा — आर.के. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर
    13. यसिका — टैगोर मेमोरियल चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल
    14. हर्षिता पंचारिया — महारानी केसरी देवी स्कूल

 

इन सभी विजेता मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में आगामी दिनों में भी विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाडिय़ों को जिला स्तर पर बेहतर मंच प्रदान करना तथा उनमें खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना है। आयोजकों ने सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों, शारीरिक शिक्षकों, निर्णायकों एवं खेलप्रेमियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: