Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कोडमदेसर भेरुजी मंदिर में वृद्ध महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी, मामला दर्ज

5 months ago
कोडमदेसर भेरुजी मंदिर में वृद्ध महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी, मामला दर्ज

कोडमदेसर भेरुजी मंदिर में वृद्ध महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी, मामला दर्ज 

खुलासा न्यूज़। गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर स्थित भेरुजी मंदिर में दर्शन करने आई एक वृद्ध महिला के गले से अज्ञात चोरों द्वारा सोने के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़िता संतोष देवी (60 वर्ष), निवासी बांदराबास, बीकानेर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बेटी माया और दामाद किशन के साथ कोडमदेसर भेरुजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। मंदिर में दर्शन के दौरान जब वह कतार में खड़ी थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उनके गले में पहने सोने के मादलिया और सोने के फोटो फ्रेम की चेन काट ली। चोरी हुए सोने का वजन करीब दो तोला बताया जा रहा है। आभूषण गायब होने का पता चलने पर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए गए, जिसमें एक अज्ञात महिला चेन काटकर आभूषण लेकर भागती हुई नजर आई। पीड़िता की शिकायत पर गजनेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #Breaking News
Share: