बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र में ट्राली बैग काटकर सोने-चांदी के गहने चोरी
बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र में ट्राली बैग काटकर सोने-चांदी के गहने चोरी
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में ट्राली बैग काटकर सोने-चांदी के गहने चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी भागीरथ पुत्र गोपालराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 15 सितंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी पत्नी गोमती के साथ बस में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। उनके पास एक ट्रॉली बैग था, जिसमें उनकी पत्नी के आभूषण रखे हुए थे।
रिपोर्ट के अनुसार डूंगर कॉलेज और संबंधित स्थान के बीच अज्ञात व्यक्ति ने ट्रॉली बैग को काटकर उसमें रखे आभूषण निकाल लिए। चोरी हुए सामान में सोने की ठुसी, चांदी की पायल की जोड़ी और कान की बालियों की जोड़ी शामिल बताई गई है। घटना की रिपोर्ट अब सदर थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार द्वारा की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ